मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग पुलिस ने 42.5 लाख मूल्य की अफीम बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 42.5 लाख रुपये मूल्य की 8.2 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है और चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं सचिन कुमार, राकेश कुमार मेहता, नन्कु ठाकुर और अनिल दोंगी।

यह भी पढ़ें :झारखंड की टेनिस वॉलीबॉल टीम 27वीं राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता के लिए घोषित

पुलिस को 8 नवंबर को सूचना मिली कि मुफसिल थाना क्षेत्र के कत्था फैक्ट्री के पास, टोयोटा शोरूम के सामने, एनएच-33 रोड, मुकुंदगंज के निकट कुछ लोग अफीम की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह पर पहुंचकर चार संदिग्धों को देखा। पुलिस टीम को देखकर तस्कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सभी के पास से एक-एक बैग में अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे चतरा से अफीम लेकर हरियाणा भेजने वाले थे। हजारीबाग पुलिस की यह कार्रवाई नशाखोरी और अवैध ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-tennis-volleyball-team-2025-national-competition/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment