मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के कथित सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान गैंग का सदस्य बताए जा रहे सैयद मोहम्मद जीशान के पैर में गोली लगी, जिससे वह भाग नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपी अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

हालिया फायरिंग मामले से जुड़ सकते हैं तार

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपी का संबंध हाल ही में कोयला ढोने वाली हाईवा गाड़ियों पर हुई फायरिंग की घटना से हो सकता है। पुलिस का दावा है कि उस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने ली थी। इसके बाद से ही पुलिस गैंग के सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

विशेष अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की। पुलिस के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया था।

यह भी पढ़ें : झारखंड में 2 अगस्त तक भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट; अब भी 25% कम है मानसूनी वर्षा

हथियार बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है। बरामद सामान को जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment