मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग का गुर्गा हथियार के साथ गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पेलावल थाना क्षेत्र के पगमील आजाद नगर निवासी जियाउल रहमान उर्फ मुजम्मिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लेवी वसूली और फायरिंग की साजिश में शामिल था। वह बानादाग कॉल साइडिंग इलाके में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें :RIMS जमीन घोटाले में बढ़ी प्रमोद महतो की मुश्किलें, कोर्ट में ACB ने खोली केस डायरी

एसपी के निर्देश पर SIT ने की कार्रवाई

अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी हथियार के साथ इलाके में सक्रिय है। सूचना मिलते ही विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया और त्वरित छापेमारी की गई। पुलिस ने आरोपी को लोहसिंघना थाना क्षेत्र के नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह वहां से बानादाग कॉल साइडिंग की ओर जा रहा था।

हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने मैगजीन लगी एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, पांच खोखे और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। अमित आनंद ने बताया कि जियाउल रहमान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2025 में उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया था, जबकि 2024 में भी बड़ाबाजार टीओपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

गैंग नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद वह राहुल दुबे गैंग से जुड़ गया और लेवी वसूली समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

https://samacharpost.live/2026/05/rims-land-scam-pramod-mahato-acb-case-diary-ranchi-court/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment