मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में बड़ी वारदात: दुकान बंद कर रहे ज्वेलर से 20 लाख के जेवर लूटकर फरार हुए बदमाश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित चतरा रोड के महाराजगंज बाजार में देर शाम बड़ी लूट की घटना सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी कारोबारी की बाइक की डिक्की से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें :खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचे मरीज की मौत, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत; रांची सदर अस्पताल में हंगामा

दुकान बंद करते समय बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, महाराजगंज निवासी और स्वर्ण व्यवसायी अलखदेव पोद्दार अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ कीमती जेवर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह दुकान का शटर बंद कर ताला लगाने में व्यस्त हुए, तभी काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने तेजी से बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखे करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए।

इटखोरी की ओर भाग निकले आरोपी

घटना के बाद जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश इटखोरी की दिशा में भाग चुके थे। अचानक हुई इस वारदात के बाद बाजार में शोर-शराबा और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ ही देर में बाजार में भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

व्यापारियों में बढ़ा डर

इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-sadar-hospital-patient-death-after-treatment-negligence-allegation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment