मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में डिजिटल बिरसा कृषि रथ को मिली हरी झंडी, अब गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग : किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों और सरकारी कृषि योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड में शुक्रवार को डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बरही प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से शुरू हुए इस अभियान का शुभारंभ अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयपाल महतो सहित कृषि विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने बताया कि डिजिटल बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों तक सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे गांवों में पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराकर खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पाकुड़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, अचार-पापड़ से लेकर पेपर उत्पाद बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय

बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने से किसान कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल कर सकते हैं और खेती को लाभकारी बना सकते हैं।

इन विषयों पर दी जाएगी जानकारी

डिजिटल बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को दलहन और तिलहन की उन्नत खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समेकित कृषि प्रणाली, हाई वैल्यू एग्रीकल्चर, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, बीज उपचार, कृषि यंत्रीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन और पशुओं के टीकाकरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

किसानों की समस्याओं का भी होगा समाधान

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार और शनिवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। रथ के साथ चलने वाले कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि प्रसार कर्मी किसानों की समस्याएं सुनेंगे, उनका समाधान करेंगे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी देंगे।

किसानों से की गई भागीदारी की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जब डिजिटल बिरसा कृषि रथ उनके गांव पहुंचे, तो अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आधुनिक खेती की तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक सुजाता डुंगडुंग, अंचल कर्मचारी रीतलाल रजक सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment