मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में सांसद-विधायक विवाद खत्म, दोनों नेताओं ने दिखाई एकजुटता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : हजारीबाग की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रहा सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद के बीच का विवाद अब खत्म हो गया है। दोनों नेताओं ने साथ आकर साफ कहा कि उनके बीच अब कोई मतभेद नहीं है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कुछ लोगों ने गलतफहमी पैदा करने का काम किया। उन्होंने इशारों में कहा कि एक “शकुनि मामा” की वजह से विवाद बढ़ा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है और आगे ऐसे लोगों से दूरी बनाई जाएगी।

क्रिकेट स्टेडियम विवाद से बढ़ा था मामला

बताया जा रहा है कि हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया था। मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भी इसकी चर्चा हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नेताओं को साथ बैठाकर बातचीत कराई और विवाद समाप्त करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

गलतफहमी थी, अब सब सामान्य

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि कुछ बातों को लेकर दोनों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी। अब सभी बातें साफ हो चुकी हैं और आगे दोनों मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने माना कि कुछ लोगों की बातों में आने से विवाद बढ़ा था। दोनों नेताओं के बीच विवाद उस समय ज्यादा चर्चा में आया था, जब विधायक प्रदीप प्रसाद ने सांसद मनीष जायसवाल को “धृतराष्ट्र” कहकर टिप्पणी की थी। इसके जवाब में सांसद ने भी विधायक को “उदंड” कहा था। इन बयानों के बाद हजारीबाग की राजनीति गरमा गई थी और मामला पार्टी नेतृत्व तक पहुंच गया था।

भाजपा संगठन ने कराई सुलह

भाजपा संगठन ने इस विवाद को गंभीरता से लेते हुए हस्तक्षेप किया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर विवाद सुलझाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कहा कि अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता संगठन तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-bakrid-security-alert-police-social-media-surveillance/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर सुरक्षा सख्त, 22 अक्टूबर तक तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस बल

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का दशकर्म आज, नेमरा में 10 हजार से अधिक जवान तैनात

Jamshedpur News: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

झारखंड में 18,060 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय मामलों पर सवाल, 22 अक्टूबर को सचिवों के साथ बैठक करेंगे वित्त मंत्री

रांची आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

Leave a Comment