मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग बैंक लूटकांड: वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो सोना और ₹20 लाख रुपये बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बरही शाखा में 24 अप्रैल को हुए करोड़ों रुपये के सोना और नकदी लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को वाराणसी से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अफजल, पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह और सौरभ यादव उर्फ सोनू के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग 1 किलो सोना, ₹20 लाख नकद, एक कार, मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरोह का सरगना भी पकड़ा गया

यूपी एसटीएफ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment