मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में घरेलू विवाद के बीच 6 माह के मासूम की मौत, पिता गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : कटकमसांडी प्रखंड के लुपुंग गांव में घरेलू विवाद के दौरान छह माह के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी और मां के बीच चल रहे विवाद के दौरान बच्चे के पिता ने गुस्से में मासूम को उठाकर पत्थर पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई।

सड़े आलू को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि घर में सड़े हुए आलू फेंकने को लेकर बच्चे की मां और दादी के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान बच्चे का पिता घर पहुंचा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने आपा खो दिया और छह माह के बच्चे को उठाकर पत्थर पर पटक दिया। घटना के बाद मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां राहगीरों की मदद से बच्चे को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल लेकर पहुंची।

अस्पताल से रेफर करने के बाद रास्ते में मौत

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल से बाहर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : MGM की इमरजेंसी में स्ट्रेचर की कमी, 10 मिनट एंबुलेंस में इंतजार करती रही गंभीर महिला

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। घरेलू विवाद के दौरान हुई इस घटना ने परिवारिक तनाव और गुस्से के भयावह परिणाम को सामने ला दिया है। मामले में पुलिस की जांच के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment