मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नारकोटिक्स रेड के दौरान तस्करों की तेज रफ्तार कार का कहर, दंपती की मौत, झारखंड के दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : मध्यप्रदेश के गुना जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोपियों की तेज रफ्तार कार ने भागने के दौरान दो बाइक और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में झारखंड के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : SIR-2026: हजारीबाग नगर निगम के सभी मतदान केंद्रों पर आज और 20 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप

खुफिया सूचना के बाद शुरू हुई कार्रवाई

केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के गुना जिले के मावन इलाके से डोडा चूरा की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की और डोडा चूरा से लदे ट्रक को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि ट्रक के आगे एक पायलट कार चल रही थी, जिसका काम रास्ते की निगरानी करना और पुलिस या नारकोटिक्स टीम की गतिविधियों की जानकारी ट्रक चालक तक पहुंचाना था।

भागने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मुख्य ट्रक के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पायलट कार का चालक तेज रफ्तार से मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे मावन से आगे अशोकनगर मार्ग पर एक मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

झारखंड के दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग और पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल अंसारी, जो ट्रक चालक है और झारखंड का निवासी बताया गया है, तथा विजेंद्र यादव, जो कथित रूप से पायलट कार चला रहा था और झारखंड का रहने वाला है, के रूप में हुई है।

ट्रक और कार जब्त, जांच जारी

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे डोडा चूरा से भरे ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। पूरे मामले में नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है तथा तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment