गुमला में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Rupa Kumari | May 27, 2026 | 11:02 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गुमला: गुमला शहरी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब उरांव छात्रावास के समीप एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर युवक का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मृतक की पहचान बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी बिफैया खेरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। हालांकि बीते कई दिनों से वह गुमला में रह रहा था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में महुआ शराब बनाने के दौरान हादसा, जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी खंगाल रही पुलिस

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Share this news

संबंधित खबरें