गुमला: आरंगी गांव में नाबालिग ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Rupa Kumari | October 23, 2025 | 03:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के आरंगी गांव में एक नाबालिग संजू उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात संजू अपने दादा-दादी के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गया। गुरुवार सुबह, ग्रामीणों ने घर से थोड़ी दूरी पर पेड़ से लटका शव देखा। ग्रामीणों ने पंचायत सदस्य जितेंद्र उरांव को सूचना दी, जिन्होंने घाघरा थाना को जानकारी दी। मृतक के पिता बाहर काम पर हैं और मां नहीं है; संजू घर में अपने दादा-दादी के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें: झारखंड: मनोहरपुर के पास दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें