मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला में तीन नक्सली ढेर, दो पर था पाँच-पाँच लाख का इनाम; सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जगुआर और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जेजेएमपी (Jharkhand Jan Mukti Parishad) के तीन नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

ढेर हुए तीन नक्सली

  • लालू लोहरा : लोहरदगा का रहने वाला, संगठन का सब-जोनल कमांडर, उसके पास से AK-47 बरामद। उस पर ₹5 लाख का इनाम था।
  • छोटू उरांव : लातेहार निवासी, सब-जोनल कमांडर, उस पर भी ₹5 लाख का इनाम घोषित था।
  • सुजीत उरांव : लोहरदगा का रहने वाला, संगठन का सक्रिय कैडर।

यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्रि 2025: तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और खास महत्व

पुलिस की बड़ी सफलता

इस संयुक्त अभियान को झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। लंबे समय से इन नक्सलियों की तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को कई हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल इलाके को घेरकर कंबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

https://samacharpost.live/2025/09/shardiya-navratri-2025-maa-chandraghanta-puja-vidhi-muhurat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment