गुमला: जंगलों में दिखा 18 हाथियों का बड़ा झुंड, प्रशासन ने एरिया में धारा 144 लागू की

Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक 18 हाथियों का विशाल झुंड दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। झुंड में दो हाथी के बच्चे भी शामिल हैं, जिसके चलते वन विभाग स्थिति को बेहद संवेदनशील मान रहा है।

यह भी पढ़ें :कांग्रेस 14 दिसंबर को करेगी दिल्ली में शक्ति-प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR के खिलाफ बड़ा आंदोलन

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

हाथियों की मौजूदगी से लोग काफी डरे हुए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी हाल में झुंड के पास न जाएं और सतर्क रहें। विभाग लगातार झुंड की मूवमेंट पर नज़र रख रहा है।

जिला प्रशासन अलर्ट, धारा 144 लागू

स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे प्रभावित क्षेत्र में धारा 144 (कर्फ्यू जैसी पाबंदी) लागू कर दी है। एसपी ने पुलिस बल को इलाके में तैनात कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके और भीड़ जमा न हो। फिलहाल हाथियों का यह झुंड जंगल के अंदर घूम रहा है, लेकिन ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है और प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें