मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में तांबे के बर्तन चमकाकर ठगी, बुजुर्ग दंपति की सोने की अंगूठियां लेकर फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर में सोने के गहनों की ठगी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सोनारी थाना क्षेत्र के सेवेंथ एक्सटेंशन इलाके में ठगों ने एक बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाते हुए उनकी सोने की अंगूठियां ठग लीं। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जबकि शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार दो युवक खुद को गहनों और धातु के बर्तन साफ करने वाला बताकर दंपति के घर पहुंचे। उन्होंने पहले पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ कर चमका दिया। इससे बुजुर्ग दंपति का उन पर भरोसा बन गया। इसके बाद ठगों ने सोने की अंगूठियां साफ करने के बहाने दंपति से अंगूठियां मांगीं। बिना किसी शक के दंपति ने अंगूठियां उन्हें दे दीं।

यह भी पढ़ें :JAC 12वीं रिजल्ट जारी, लेकिन सरायकेला के JKSJM कॉलेज के 600 छात्र अब भी इंतजार में

असली अंगूठी बदलकर रख दी नकली

आरोप है कि ठगों ने सफाई के दौरान चालाकी से असली सोने की अंगूठियां बदलकर नकली अंगूठियां रख दीं और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब दंपति ने अंगूठियों को ध्यान से देखा, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत सोनारी थाना पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, जिनमें संदिग्ध युवकों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अंजान लोगों को घर में प्रवेश न दें और किसी भी बहाने से अपने गहने या कीमती सामान किसी को न सौंपें।

https://samacharpost.live/2026/05/jac-12th-result-delayed-for-jksjm-college-students-in-seraikela/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment