मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बच्चों के सामने गड़ासे से किया हमला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड स्थित सुरनी पंचायत के घासीचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें :छपरा-सीवान एनएच पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल

गड़ासे से कई बार किया हमला

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय किशन दास शराब के नशे में था। विवाद के बाद उसने अपनी 55 वर्षीय पत्नी रूबी देवी पर गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बच्चों के सामने हुई वारदात

बताया जा रहा है कि घटना के समय रूबी देवी अपने दो पोतों लव और कुश के साथ सो रही थीं। आरोप है कि आरोपी ने पहले महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर बच्चों के सामने ही उन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद क्रूर और भयावह बताया है।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया गड़ासा बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

https://samacharpost.live/2026/05/saran-chhapra-siwan-highway-road-accident-three-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment