मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह: जंगली हाथियों का कहर, दो ग्रामीणों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया। गादी गांव में हाथियों के झुंड ने तीन ग्रामीणों पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें :झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान, SIR पर भाजपा पर लगाया आरोप

घायलों और मृतकों की जानकारी

मृतक शांति देवी और बोधी पंडित और घायल सुदामा देवी (पेशम गांव), जिन्हें गंभीर हालत में गिरिडीह के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय उप प्रमुख शेखर सुमन ने बताया कि शांति देवी और बोधी पंडित अपने खलिहान की ओर जा रहे थे, तभी हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान सुदामा देवी पर भी हाथी ने हमला किया।

वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और बरकट्ठा ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हाथियों के आने के बावजूद विभाग कोई स्थायी कदम नहीं उठा रहा।

ग्रामीणों की मांग

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग मुआवजा, घायल महिला का बेहतर इलाज, भविष्य में हाथियों के हमलों को रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा उपाय की जाए।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-irfan-ansari-sir-controversy-bjp/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment