गिरिडीह में बेटी की हत्या का आरोपी पिता फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी

Meenu | April 13, 2026 | 02:18 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के चारगो गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेटी की हत्या के मुख्य आरोपी पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलीप राय उर्फ पिंटू राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिलीप राय अपनी ही बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था और फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था। इस बीच उसने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में हाईवे किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है। लोग इस घटना को बेटी की हत्या के मामले से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Share this news

संबंधित खबरें