जामताड़ा में हाईवे किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

Meenu | April 13, 2026 | 02:13 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गोबिंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव मालवा गांव के समीप हाईवे किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुराद हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें :पलामू में लूट का विरोध करने पर दंपती पर फायरिंग, प्रज्ञा केंद्र संचालक घायल

शरीर पर चोट के गंभीर निशान

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई सड़क दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या सहित अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। साथ ही, हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

इलाके में दहशत का माहौल

हाईवे किनारे शव मिलने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें।

Share this news

संबंधित खबरें