गिरिडीह में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मशरूम उत्पादन के लिए कोल्ड स्टोर का उद्घाटन

Meenu | July 24, 2026 | 10:55 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। क्लब ने पारसाटांड़ पंचायत भवन के समीप मशरूम उत्पादन के लिए कोल्ड स्टोर की स्थापना की, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर: डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, रेस्क्यू के बाद मिले शव

मशरूम उत्पादन से जुड़ीं पांच ग्रामीण महिलाएं

परियोजना के पहले चरण में पांच ग्रामीण महिलाओं को मशरूम उत्पादन से जोड़ा गया है। उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे उनकी उपज खराब होने का खतरा कम होगा और बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ेगी। क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना का उद्घाटन रांची से आई डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण ने किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची की अध्यक्ष नीता शेखर, सचिव शालिनी सिन्हा, चार्टर प्रेसिडेंट दीपा चौहान सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।

शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

परियोजना को सफल बनाने में पीडीसी पूनम सहाय का विशेष सहयोग रहा। क्लब की सचिव नमिता वर्मा ने कहा कि इनर व्हील क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम संचालित करता रहेगा। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं, ग्रामीण महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Share this news

संबंधित खबरें