मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में प्रेम प्रसंग में हत्या, रेप की आशंका के साथ दो महिलाओं की मौत

--Advertisment--

  • चार दिन बाद जंगल से बरामद हुए रिंकू देवी और सोनी देवी के शव, आरोपी गिरफ्तार

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : गिरिडीह जिले के निमाडीह पंचायत के चरकी गांवा से लापता दो महिलाओं के शव गोलगो पहाड़ी जंगल के नाले से पुलिस ने बरामद किए। दोनों महिलाओं की पहचान रिंकू देवी और सोनी देवी के रूप में हुई है। महिलाएं चार दिन पहले अचानक गायब हो गई थीं, जिसके बाद परिजनों ने गांवा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला परिजनों का बयान

परिजनों के अनुसार, महिलाएं बकरियों के लिए जंगल में पत्ते लेने गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की और सोनी देवी के मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर संदिग्ध, गांवा थाना क्षेत्र के महतपुर निवासी श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें : तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर जमशेदपुर में हंगामा, दो लोग हिरासत में

आरोपी ने हत्या की बात कबूल की

प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने श्रीकांत चौधरी को छोड़ दिया। लेकिन पुनः हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। इस बार आरोपी ने दोनों महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि मृतिका सोनी देवी के साथ उसका प्रेम संबंध था और दोनों महिलाओं की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात दोनों शव बरामद कर लिए।

रेप की आशंका

सोनी देवी का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पहले सोनी देवी के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या की। भेद खुलने के डर से उसने रिंकू देवी को भी मार डाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के इलाके में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा गया है।

https://samacharpost.live/2025/09/jamshedpur-ghar-ghar-jhagda-dharma-parivartan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment