मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने साइबर ठगी का खुलासा, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

--Advertisment--

  • गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी के गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी फरार

Samachar Post डेस्क, रांची : गिरिडीह जिले से साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद मंगलवार को गांडेय थाना क्षेत्र के मनियाडीह गांव के पास कार्रवाई की गई। साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को धर दबोचा गया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

  • तकमुल अंसारी (38 वर्ष), पिता: अब्दुल रहमान, ग्राम बनसिम्मी, थाना मारगोमुण्डा, जिला देवघर।

फरार आरोपियों में शामिल हैं

  • मकबुल अंसारी (35 वर्ष), पिता अब्दुल रहमान, ग्राम बनसिम्मी, थाना मारगोमुण्डा, जिला देवघर।
  • छोटु अंसारी उर्फ मो. फारूक, पिता लियाकत अंसारी, ग्राम फुलजोरी, थाना गांडेय, जिला गिरिडीह।

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी रहे मौजूद

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गूगल पर फर्जी नंबर डालकर लोगों से संपर्क करते थे। जब कोई मरीज डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करता, तो उसके व्हाट्सएप पर नकली एपीके फाइल का लिंक भेज दिया जाता और उसके बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए जाते थे।

पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 31/2025 दर्ज की गई है।

साइबर थाना ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान नंबर पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।

https://samacharpost.live/2025/08/nda-vp-candidate-cp-radhakrishnan-nomination-parliament-pm-modi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment