गिरिडीह : कोयला चोरों का तांडव, CCL सुरक्षा कर्मियों पर हमला

Rupa Kumari | September 9, 2025 | 11:43 AM IST
  • रात्रि गश्ती के दौरान हुई घटना

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : गिरिडीह जिले में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात सीसीएल क्षेत्र में कोयला चोरी की सूचना पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों पर चोरों ने हमला कर दिया। घटना में तीन गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा गार्डों पर हमला

घायल गार्ड रिंकू और अन्य ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि सीपी साइडिंग में कोयला चोरी हो रही है। मौके पर पहुंचने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने चोरों को खदेड़ने का प्रयास किया। इसी बीच 100 से अधिक की संख्या में मौजूद कोयला चोरों ने अचानक हमला कर दिया।

हमले के दौरान गार्ड श्याम सुंदर को चोरों ने घेरकर झाड़ियों में खींच लिया। किसी तरह अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उनकी जान बचाई।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह आयरन एंड स्टील प्लांट हादसा : मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल

इलाज जारी, हालात चिंताजनक

तीनों घायल सुरक्षा गार्डों का इलाज सीसीएल अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन चोटें गंभीर हैं।

बार-बार हो रहे हमले

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सीसीएल के माइंस और रेलवे लोडिंग प्वाइंट पर आए दिन कोयला चोर धावा बोलते रहते हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इन चोरों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।

Share this news

संबंधित खबरें