मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह: बगोदर में फुटपाथी दुकानों में आग, तीन दुकानें जलकर खाक- लाखों का नुकसान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। पुराने जीटी रोड स्थित टाउन हॉल के पास तीन फुटपाथी दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सामान जलने से करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :25 नवंबर को होगी नई बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसले संभावित

कपड़ा और फल की दुकानों में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले कपड़ा और फल बेचने वाली दुकानों में लगी। आग फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं।

फायर ब्रिगेड ने पाया नियंत्रण

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई गई।
थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद दुकानदारों में निराशा साफ दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि पिछले साल भी बगोदर बाजार में इसी तरह की आग लगी थी, जिसमें फुटपाथ पर स्थित नौ दुकानें जलकर खाक हो गई थीं।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-first-cabinet-meeting-nda-government-ministers-assets-report/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment