घाटशिला: राजाबासा के 6 परिवारों तक पहुंची बिजली, मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना से शुरू हुई विद्युत आपूर्ति

Rupa Kumari | November 28, 2025 | 12:49 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पूर्वी सिंहभूम : घाटशिला प्रखंड के राजाबासा गांव के एक टोला में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत आज से विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। योजना के तहत अब तक 6 परिवारों को बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम: ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में मिले 24,367 आवेदन, शिविरों में उमड़ी लाभुकों की भीड़

उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी परिवारों को सुरक्षित और सुचारू रूप से विद्युत सुविधा मिलती रहे और भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना और मौके पर मौजूद घाटशिला बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

योजना का उद्देश्य

उपायुक्त के अनुसार, मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना का उद्देश्य छूटे हुए गांव और टोलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। कार्य योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

Share this news

संबंधित खबरें