मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गयाजी में पुलिस टीम पर हमला, ASI का हाथ टूटा, दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के गयाजी में पुलिस गश्ती टीम पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया, जिसमें ASI विक्रम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे रामपुर थाना क्षेत्र के गेवालबिगहा मोड़ के पास हुई। घायल ASI को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह के लेढ़वा पहाड़ में महिला का अधजला शव मिला, हत्या के बाद जलाने की आशंका

दुकान बंद कराने पहुंचे थे पुलिसकर्मी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने एक दुकान को देर रात खुला पाया, जहां 10 से 15 लोग जमा होकर शोर-शराबा कर रहे थे। ASI विक्रम पासवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से दुकान बंद करने को कहा। इसी दौरान एक व्यक्ति, जो कथित तौर पर नशे में था, पुलिसकर्मी से उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा।

मारपीट में ASI का हाथ टूटा

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान ASI विक्रम पासवान का हाथ टूट गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर और सिविल लाइंस थाना समेत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। बुधवार सुबह तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि बाकी हमलावरों की पहचान की जा सके।

https://samacharpost.live/2026/04/giridih-ledhwa-pahadi-jangal-me-adhjala-mahila-shav-mila-lokayanayanpur-thana/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment