मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गया में सुबह-सुबह अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में शनिवार सुबह अंधाधुंध फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाश बाइक से आए और एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाशों की हरकत साफ देखी जा सकती है।

घटनास्थल से मिले खोखे, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को कई गोलियों के खोखे भी बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: नवादा में हाथियों का तांडव: 58 वर्षीय व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला, एक महीने में दूसरी मौत

18 घंटे में दूसरी फायरिंग से दहशत

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 18 घंटे के भीतर इलाके में यह दूसरी फायरिंग की घटना है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बदमाशों ने इलाके में वर्चस्व कायम करने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया।

https://samacharpost.live/2026/05/nawada-elephant-attack-death-govindpur-madhopur-village-bihar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment