गढ़वा में हाईवोल्टेज ड्रामा: 500 फीट टावर पर चढ़ा प्रेमी, गर्लफ्रेंड से शादी की जिद

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में एक सनकी आशिक का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। खपरो-मानपुर गांव में एक युवक 500 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर अड़ गया। टावर पर चढ़े युवक ने धमकी दी कि जब तक उसकी शादी नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा और जान दे देगा। इस घटना ने लोगों को फिल्मी सीन की याद दिला दी, लेकिन यह पूरी तरह वास्तविक घटना है।

दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध

युवक की पहचान असदुल्ला अंसारी के रूप में हुई है, जो खपरो गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि उसका मानपुर गांव की एक युवती के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। परिवार के अनुसार, दोनों की शादी को लेकर पहले सहमति भी बनी थी। जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले रंका थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। लेकिन बाद में युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें: JTET भाषा विवाद गरमाया: भोजपुरी-मगही हटाने पर बीजेपी का सरकार पर हमला

पुलिस और परिजन मनाने में जुटे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है। युवक के पिता भी मौके पर पहुंचकर उसे मनाने में जुटे हैं।

संबंधित खबरें