मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में सोन नदी में रील बनाने के दौरान हादसा, एक लड़की की मौत; खुशबू अब भी लापता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा : जिले के केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव में सोन नदी में रील बनाने के दौरान तीन लड़कियां गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों ने एक लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि जूली कुमारी और खुशबू कुमारी तेज धार में बह गईं। जूली का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि हादसे के तीन दिन बाद भी खुशबू का पता नहीं चल सका है।

जल भरने गई थीं तीनों लड़कियां

जानकारी के मुताबिक, सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर तीनों लड़कियां सोन नदी में जल भरने गई थीं। इसी दौरान वे नदी में रील बनाने लगीं। रील बनाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव की कोशिश की और एक लड़की को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, जूली कुमारी और खुशबू कुमारी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं।

10 किलोमीटर दूर मिला जूली का शव

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने सोन नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी तलाश के बाद जूली कुमारी का शव घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर कांडी थाना क्षेत्र के श्रीनगर के पास सोन नदी के किनारे बरामद किया गया। वहीं, खुशबू कुमारी की तलाश अभी भी जारी है। परिजन अलग-अलग घाटों पर उसकी खोज कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। खुशबू के परिजनों ने प्रशासन से सर्च ऑपरेशन तेज करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि तलाश अभियान में विशेषज्ञ गोताखोरों और पर्याप्त संसाधनों को शामिल किया जाए, ताकि खुशबू का जल्द पता लगाया जा सके।

जेएमएम नेता ने परिजनों से की मुलाकात

इस बीच जेएमएम नेता दीपक प्रताप देव केतार पहुंचे और जूली के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने जिला प्रशासन से खुशबू की तलाश के लिए पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ गोताखोर उपलब्ध कराने की अपील की।

नदी में रील बनाते समय सावधानी जरूरी

सोन नदी जैसे तेज बहाव वाले जलस्रोतों में गहराई और पानी के बहाव का अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे स्थानों पर वीडियो या रील बनाने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। यह हादसा नदी के किनारे और पानी में सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत को सामने लाता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment