मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में NEET-UG 2026 को लेकर तैयारी तेज, DC-SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: NEET-UG 2026 परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर गढ़वा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से शहर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

तीन परीक्षा केंद्रों का किया गया दौरा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय गढ़वा का दौरा किया। इस दौरान पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि अन्य दो केंद्रों पर पेयजल, साफ-सफाई और लाइटिंग से जुड़ी कुछ कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को जल्द से जल्द कमियां दूर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: झारखंड में विदेशी फंडिंग पर ईडी की नजर, अवैध गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की संभावना

परीक्षा से पहले होगा पुनः निरीक्षण

प्रशासन ने बताया कि परीक्षा से पहले दोबारा निरीक्षण किया जाएगा, ताकि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/04/ed-raid-foreign-debit-cards-tti-funding-investigation-crore-transactions-india/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment