मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, इलाके में दहशत का माहौल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र स्थित बेता गांव में देर रात एक दर्दनाक घटना घटी। गांव की निवासी मानती देवी को एक आवारा जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, मानती देवी तुरीमुंडा गांव में एक शादी के तिलक समारोह में शामिल हुई थीं। रात के समय वह धान की क्यारी के पास से पगडंडी होकर घर लौट रही थीं। अंधेरा होने के कारण हाथी का आभास उन्हें नहीं हुआ। अचानक हाथी उनके सामने आ गया और भड़क कर पहले उन्हें पटक दिया, फिर कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत कर दी।

यह भी पढ़ें: कोडरमा स्टेशन पर 40 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, जांच आयकर विभाग को सौंपी जाएगी

मौके पर कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव की स्थिति अत्यंत क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे एक चादर में समेटकर चिनियां वन कार्यालय लाया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा।

गांव में मातम और डर का माहौल

मृतका के परिवार वाले सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लगातार हो रही जंगली हाथियों की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि कब तक बेगुनाह ग्रामीण जंगली हाथियों के आतंक का शिकार होते रहेंगे।

https://samacharpost.live/2025/11/kodarma-railway-cash-seizure-40-lakh-arrest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment