मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

SIR फॉर्म के नाम पर ‘खर्चा-पानी’ मांगना पड़ा महंगा, गढ़वा में BLO को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

--Advertisment--

  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में पैसे मांगने का आरोप सही मिलने के बाद प्रशासन सख्त, कार्रवाई की तैयारी

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान फॉर्म देने और भरने के नाम पर कथित तौर पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद संबंधित बीएलओ (Booth Level Officer) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला रंका प्रखंड के बूथ संख्या 383 का है, जहां तैनात महिला बीएलओ जमीला बीबी पर SIR फॉर्म उपलब्ध कराने और उसे भरने के बदले लोगों से ‘खर्चा-पानी’ के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा है।

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीएलओ पर प्रति फॉर्म 50 से 100 रुपये तक की मांग करने का आरोप लगाया गया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसकी जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद गढ़वा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) मयंक भूषण ने संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यदि बीएलओ की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। मामले को निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़ा मानते हुए प्रशासन गंभीरता से देख रहा है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगा अंतिम निर्णय

गढ़वा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी मयंक भूषण ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए रंका अनुमंडल के एआरओ सह बीडीओ को मामले की जांच का निर्देश दिया गया था। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उपायुक्त (DC) के निर्देशानुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: SIR अभियान की धीमी रफ्तार पर कांग्रेस ने जताई चिंता, मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 15 दिन अतिरिक्त समय की मांग

निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रशासन का जोर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई कर्मचारी फॉर्म भरने या उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे मांगता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment