गढ़वा में आंधी-बारिश और वज्रपात: आधा दर्जन घर टूटे, मवेशियों की मौत

Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा :जिले के रमकंडा क्षेत्र में रविवार देर रात तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात ने कहर बरपाया। चेटे गांव में खपरैल के आधा दर्जन घर आंशिक रूप से टूट गए, कई पेड़ गिर गए और बिजली के तार टूटने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। पटसर के टोला पत्थलगढ़वा में वज्रपात के दौरान उपेंद्र भुईयां के दो भैंसों की मौत हो गई। इससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। कुरुमदारी गांव में तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिर गया, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। घटना में मुनि भुइयां, शंभू बैठा, प्रताप रजक और सुरेश भुईयां के घरों को भी आंशिक नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें :झारखंड के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

प्रशासन से मुआवजा देने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और कुरुमदारी गांव में बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय ने बताया कि पीड़ितों को हर संभव मदद और मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित खबरें