मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल करेंगी राजनीति, वीडियो जारी कर किया ऐलान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में प्रवेश करने का ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वह लोगों के साथ मिलकर राजनीति करेंगी और अपनी राजनीतिक यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू करेंगी। दिव्या मित्तल 2013 बैच की IAS अधिकारी रही हैं और करीब 13 साल की सेवा के बाद उन्होंने अगस्त 2026 में इस्तीफे की घोषणा की थी।

कहा- राजनीति करूंगी, लेकिन किसी पार्टी के साथ नहीं

अपने वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने कहा कि इस्तीफे के बाद उनसे लगातार सवाल पूछा जा रहा था कि आगे क्या करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राजनीति में आएंगी, लेकिन किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं, बल्कि लोगों के साथ मिलकर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों की आवाज बनना चाहती हैं, जिनकी बातें सरकारी दफ्तरों तक नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि वह अपनी राजनीतिक शुरुआत इसी राज्य से करेंगी। फिलहाल उन्होंने किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा नहीं की है।

स्कूल, जमीन और रोजगार के मुद्दों का किया जिक्र

वीडियो में दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक अनुभव के कुछ प्रसंग साझा किए। उन्होंने एक गांव में केवल पांचवीं कक्षा तक स्कूल होने और वहां स्कूल निर्माण स्वीकृत होने के बावजूद वर्षों तक काम शुरू नहीं होने का जिक्र किया। उन्होंने ऐसे मामलों का हिसाब मांगने की बात कही। उन्होंने राजस्व विभाग में काम करने के दौरान एक व्यक्ति की जमीन से जुड़े दस्तावेजों को कथित तौर पर फर्जी पाए जाने और बाद में जमीन पर कब्जा नहीं मिलने का उदाहरण भी दिया। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के सवाल को भी प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया।

13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद दिया था इस्तीफा

दिव्या मित्तल ने अगस्त में सोशल मीडिया के जरिए IAS से इस्तीफे की घोषणा की थी। वह उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की अधिकारी थीं और प्रशासनिक सेवा में करीब 13 साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी थीं। इस्तीफे के समय उन्होंने अपनी आगे की योजना सार्वजनिक नहीं की थी। अब वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने राजनीति में आने की अपनी योजना स्पष्ट की है। उन्होंने लोगों से सीधे जुड़ने और उनके मुद्दों को उठाने की बात कही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर परिसदन में बाबूलाल मरांडी के PA के कमरे में घुसा संदिग्ध, बैग खंगालते देख हुआ फरार

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शिल्पी नेहा तिर्की ने उठाए झारखंड के मुद्दे, Farmer ID में लचीलापन समेत कई मांगें

पलामू-गढ़वा में हाईवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सांसद VD राम ने NHAI चेयरमैन के सामने उठाए कई मुद्दे

JSSC-CGL जांच पर बाबूलाल मरांडी के सवाल, कहा-पूरे नेटवर्क और जिम्मेदारों तक पहुंचे CID जांच

रांची में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RMZ Infrastructure के चेयरमैन दीपक छाबड़िया ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, निवेश और तकनीक पर चर्चा

Leave a Comment