मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व सीएम शिबू सोरेन का आज होगा अंतिम संस्कार, मंत्री इरफान अंसारी ने की भारत रत्न देने की मांग

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे गुरुजी का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

आज (मंगलवार को) शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर रांची के मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां सुबह 9 बजे से लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राष्ट्रपति से विशेष आग्रह, भारत रत्न देने की मांग

इस बीच, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने राष्ट्रपति से विशेष आग्रह करते हुए गुरुजी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है। उन्होंने कहा, “गुरुजी सही मायने में भारत रत्न के हकदार हैं। वह एक क्रांतिकारी थे, गरीबों की आवाज थे। भारत सरकार को तुरंत यह सम्मान देने की घोषणा करनी चाहिए।”

शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता, आदिवासी अधिकारों के प्रखर पैरोकार और राज्य निर्माण के अग्रदूत माने जाते हैं। उनका निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment