मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

EPFO जमशेदपुर में जालसाजी का खुलासा, सेक्शन सुपरवाइजर पर दर्ज हुई FIR

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में जालसाजी और पद के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। जमशेदपुर स्थित EPFO कार्यालय में कार्यरत सेक्शन सुपरवाइजर मनोज कुमार राय के खिलाफ रांची के डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृत सदस्य के दावों से जुड़ा है मामला

यह FIR अरुण कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। मामला मृत सदस्य मो. रियाज से संबंधित भविष्य निधि (PF), पेंशन और ईडीएलआई (EDLI) दावों को गलत तरीके से पास कराने के प्रयास से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में हिंसा: दो की मौत, हालात तनावपूर्ण

प्रतिष्ठान पर दबाव बनाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, मेसर्स जैन ट्रेवल्स ने 4 नवंबर को EPFO कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी मनोज कुमार राय ने 29 अक्टूबर को बिना अनुमति दिन और रात में दो बार प्रतिष्ठान का दौरा किया और दावों को प्रमाणित कराने का दबाव बनाया।

लेटरहेड, मुहर और हस्ताक्षर की जालसाजी

जैन ट्रेवल्स की ओर से आरोप लगाया गया कि दावों को पास कराने के लिए प्रतिष्ठान के लेटरहेड, मुहर और हस्ताक्षर की जालसाजी की गई। इसके समर्थन में वीडियो और ऑडियो फुटेज पेन ड्राइव के माध्यम से EPFO को सौंपे गए।

जांच में सामने आए गंभीर तथ्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए EPFO ने एक प्रवर्तन अधिकारी को जांच के लिए नियुक्त किया। जांच के दौरान जैन ट्रेवल्स ने 11 और 18 नवंबर को लिखित स्पष्टीकरण देते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी दावे को प्रमाणित नहीं किया है और दस्तावेजों पर लगे हस्ताक्षर व मुहर उनके नहीं हैं।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

EPFO कार्यालय के CCTV फुटेज की जांच में यह सामने आया कि मृत्यु दावा आवेदन स्वयं आरोपी मनोज कुमार राय ने डाक प्राप्ति काउंटर पर जमा किया था। आरोप है कि EPFO की राशि निकालने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया इन सभी तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://samacharpost.live/2025/12/karbi-anglong-violence-assam/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment