मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

--Advertisment--

  • बालू के अवैध खनन से जुटाई गई अवैध कमाई पर इडी की गाज

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इडी की जांच में यह साबित हुआ है कि अंकित राज ने यह संपत्ति बालू के अवैध खनन से कमाई गई रकम से खरीदी थी।

कौन है अंकित राज?

अंकित राज, झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी का बेटा तथा बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का भाई है। यह परिवार लंबे समय से कोयला और अवैध बालू खनन कारोबार के लिए सुर्खियों में रहा है।

यह भी पढ़ें : सैफ अंडर-17 महिला चैम्पियनशिप-25 : भारतीय टीम में झारखंड की 7 खिलाड़ियों का चयन

इडी की जांच में क्या निकला?

  • इडी ने पुलिस की FIR को आधार बनाकर 16 मामलों की जांच शुरू की थी।
  • इन मामलों में अंबा प्रसाद और उनके परिजनों पर रंगदारी, जमीन कब्जा, प्रतिबंधित संगठन चलाने और अवैध खनन कारोबार में शामिल होने के आरोप हैं।
  • मार्च 2024 और जुलाई 2025 में ED ने अंबा प्रसाद के परिजनों और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

जांच में सामने आया कि सोनपुर घाट का माइनिंग लाइसेंस 2019 में ही समाप्त हो गया था, इसके बावजूद अंकित राज ने प्लांडू और दामोदर नदी से अवैध बालू निकाला।

अवैध खनन से हुई करोड़ों की कमाई

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध बालू खनन और बिक्री से अंकित राज ने करीब 3.12 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की थी। इस रकम से खरीदी गई संपत्ति को ट्रैक करने के बाद इडी ने 3.02 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment