रांची में DySP अमित कुमार सिंह पर एफआईआर दर्ज, युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राजधानी रांची के चुटिया थाना में डीएसपी रैंक के अधिकारी अमित कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर चुटिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि डीएसपी अमित कुमार सिंह ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में धोखा दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें :गोपालगंज में बड़ा हादसा: नदी की तेज धारा में बह गईं एक ही परिवार की तीन बच्चियां, गांव में मातम

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवती के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जब उनसे डीएसपी अमित कुमार सिंह के बैच और अन्य पहलुओं को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पहले से सार्वजनिक है और जांच प्रक्रिया जारी है।

कई बिंदुओं पर होगी जांच

पुलिस अब पीड़िता के आरोपों, दोनों के संबंधों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share this news

संबंधित खबरें