मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड: मनोहरपुर के पास दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : चाईबासा जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के पास मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हावड़ा जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंककर हमला किया, जिसमें एक यात्री घायल हो गया। पत्थर ए-4 कोच की खिड़की पर लगा, जिससे शीशा टूट गया और बोगी में अफरातफरी मच गई। 33 नंबर सीट पर बैठे यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। चोटें गंभीर न होने के कारण यात्री यात्रा जारी रख सका।

यह भी पढ़ें: चित्रगुप्त पूजा: पाकुड़ में कायस्थ समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया लेखनी-पूजन

पुलिस और रेलवे की कार्रवाई

ट्रेन टीटी ने घटना की सूचना रेल आरपीएफ को दी। रेलवे और आरपीएफ अधिकारियों ने जांच और तलाशी अभियान शुरू किया। आस-पास के गांवों और रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने घटना को सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

https://samacharpost.live/2025/10/pakur-chitragupt-puja-kayastha/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment