मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने पांच दिन आराम की सलाह दी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : डुमरी के विधायक जयराम महतो की अचानक तबीयत खराब हो गई है। लगातार व्यस्त कार्यक्रमों और दबाव के कारण उनकी सेहत प्रभावित हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिनों का पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।

विधायक ने खुद दी जानकारी

जयराम महतो ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि “कल शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण मैं अस्वस्थ हूं। डॉक्टर ने 5 दिन आराम की सलाह दी है। आपके प्यार और आशीर्वाद से फिलहाल ठीक हूं, लेकिन अगले चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लूंगा। सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। किसी भी समस्या के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष या प्रत्याशी से संपर्क करें। असुविधा के लिए खेद है।

यह भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने जेबकतरे को रंगेहाथ गिरफ्तार

कार्यक्रम और जनसभाएं रद्द

इस घोषणा के बाद सभी जनसभाएं, कार्यक्रम और सार्वजनिक मुलाकातें अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विधायक ने कहा कि आपात स्थिति में पार्टी के जिलाध्यक्ष या स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है।

https://samacharpost.live/2025/09/ranchi-rpf-arrest-pickpocket-faisal-ansari/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment