मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुमका में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, दुमका: दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसा रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर पुराने ब्लॉक गेट के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान अंजली सिंह के रूप में हुई है, जो रघुनाथपुर मोड़ की रहने वाली थी। वह प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक अंजली पढ़ाई में काफी अच्छी थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्कूल में शोक का माहौल फैल गया।

यह भी पढ़ें: गुमला में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, अंजली बुधवार सुबह साइकिल से कहीं जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसकी साइकिल वाहन में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर सीओ शांदा नुसरत और रानीश्वर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय एक सब्जी लदा वाहन और एक डंपर तेज रफ्तार से वहां से गुजरे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/05/gumla-under-construction-building-roof-dead-body-found-bifaiya-kherwar/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment