मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, घर पर अकेले थे दोनों

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, दुमका : झारखंड के दुमका जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय नवगोपाल साहा उर्फ माथुर साहा और उनकी पत्नी 56 वर्षीय बिमु बाला साहा के रूप में हुई है।

कैसे हुआ खुलासा?

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नवगोपाल साहा की हत्या कर उनके शव को पलंग के नीचे चादर से ढक दिया, जबकि पत्नी का शव दरवाजे के पास ही छोड़ दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक का बेटा और बहू दो दिन बाद घर लौटे। घर का दरवाजा बंद देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर दोनों खून से लथपथ शव देखकर दंग रह गए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दंपति को आखिरी बार मंगलवार को देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि वारदात मंगलवार रात या बुधवार सुबह को अंजाम दी गई है।

बेटा-बहू पूजा में गए थे

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक दंपति का बेटा और बहू मनसा पूजा में शामिल होने गोड्डा अपने ससुराल गए थे। उसी दौरान दंपति घर में अकेले थे और तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई : 1188 लोगों पर केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

एसपी का बयान

दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि,

  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
https://samacharpost.live/2025/08/jbvnl-electricity-theft-campaign-ranchi-hazaribagh-penalty/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment