दुमका एयरपोर्ट परिसर में आग, दमकल टीम ने काबू पाया

Rupa Kumari | October 23, 2025 | 12:49 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, दुमका: दुमका हवाई अड्डा परिसर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया

दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्य करते हुए आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। हादसे में किसी के घायल होने या बड़ी क्षति की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।मामले की जांच की जाएगी ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: पटना के बेऊर जेल में छापेमारी: मोबाइल फोन और ईयरबड बरामद, कैदियों में हड़कंप

Share this news

संबंधित खबरें