मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में सनसनी: महिला की लाश के साथ 5 दिन तक फ्लैट में रहे परिजन, बदबू से खुला राज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित कौआबांध के वास्तु विहार सोसाइटी में एक फ्लैट से 40 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लिपिका कुमारी के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला की मौत के बाद परिजन करीब पांच दिनों तक उसी फ्लैट में शव के साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, लिपिका कुमारी वर्ष 2022 से अपने परिजनों के साथ इस फ्लैट में रह रही थीं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि उनकी मौत 8 अप्रैल को ही हो गई थी। हालांकि परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही अंतिम संस्कार की कोई तैयारी की। शव कई दिनों तक घर में ही पड़ा रहा और घर के लोग सामान्य रूप से आते-जाते रहे।

यह भी पढ़ें :चतरा में 13 वर्षीय छात्र लापता: ट्यूशन से लौटते वक्त गायब हुआ इंद्रजीत, 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

बदबू से हुआ मामले का खुलासा

फ्लैट से कई दिनों से हल्की बदबू आ रही थी, जिसे आसपास के लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। रविवार शाम तक बदबू इतनी तेज हो गई कि लोगों को शक हुआ। देर रात पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।

दरवाजा खुलते ही चौंक गई पुलिस

सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया, तो अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। महिला का शव पूरी तरह सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजन सवालों के घेरे में

घटना के बाद परिजनों की भूमिका पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

https://samacharpost.live/2026/04/chatra-missing-boy-indrajeet-kumar-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment