मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ

--Advertisment--

  • स्टेशन पर अफरा-तफरी, घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्टेशन के साउथ प्लेटफॉर्म के एग्जिट गेट पर लगे लगेज स्कैनिंग मशीन में एक छोटे बच्चे का हाथ फंस गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रात करीब 9:40 बजे हुई। घायल बच्चा शुभम अग्रवाल धनबाद के पुराना बाजार का रहने वाला है। वह राजीव रंजन अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल का बेटा है। शुभम अपने परिवार के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से धनबाद स्टेशन पर उतरा था। बारिश के कारण उनका परिवार थोड़ी देर के लिए एग्जिट गेट के पास रुका था। इसी दौरान शुभम खेलते-खेलते लगेज स्कैनिंग मशीन के पास चला गया और उसका दाहिना हाथ मशीन के रोलर में फंस गया।

यह भी पढ़ें : पाकुड़ नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय का निधन, हृदय गति रुकने से हुई मौत

रेस्क्यू में लगी एक घंटे की मशक्कत

बच्चे की चीख सुनकर स्टेशन पर मौजूद यात्री और परिवार वाले घबरा गए। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचे। सबसे पहले मशीन को तुरंत बंद किया गया ताकि हाथ पर और दबाव न पड़े। रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक मशीन के प्लेट को काटना शुरू किया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद मशीन का हिस्सा काटकर शुभम का हाथ बाहर निकाला गया।

प्राथमिक उपचार और राहत

मौके पर मौजूद डॉक्टर ने तुरंत प्राथमिक उपचार किया। सौभाग्यवश, गंभीर चोट के बावजूद बच्चे की जान बच गई। शुभम को आगे के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रेलवे प्रशासन की प्रतिक्रिया

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा उपाय और मशीनों की रख-रखाव प्रक्रिया को और कड़ा किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/10/pakur-nagar-manager-mrityunjay-pandey-passed-away/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment