मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में आउटसोर्सिंग डंप से शमीम अंसारी का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह कांटा घर के पास स्थित आउटसोर्सिंग डंप में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पेट्रोलिंग की कमी के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। मृतक की पहचान जेलगोड़ा निवासी 45 वर्षीय शमीम अंसारी उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि सुनसान जगह पर शव मिलने के पीछे हत्या की साजिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें :बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा बरामद, 25 लाख के मादक पदार्थ के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल

लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने कहा है कि हत्या सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/04/baharagora-50kg-ganja-seizure-two-arrested-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment