मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान बवाल, धनबाद में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, दो गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद में ड्रंक एंड ड्राइव और एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान हंगामा हो गया। सीएमआरआई गेट के पास ट्रैफिक पुलिस की टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान सिटी सेंटर की ओर से आ रही एक टाटा पंच कार को रोकने का इशारा किया गया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

यह भी पढ़ें :ऐश पौंड की समस्या से प्रभावित हुआ बिजली उत्पादन, चंद्रपुरा पहुंचे डीवीसी निदेशक ने दिया अल्टीमेटम

ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि

ट्रैफिक विभाग के परिचारी प्रवर राकेश कुमार दुबे की शिकायत के अनुसार चालक विपुल कुमार सिंह की ब्रेथ एनालाइजर जांच की गई, जिसमें शराब की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई। इसके बाद चालक कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से उलझ गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने ड्यूटी पर तैनात जवानों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी।

पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और वर्दी फाड़ने का आरोप

पुलिस के मुताबिक चालक के बुलाने पर उसके दो साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि इस दौरान एक ट्रैफिक कर्मी की वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें हल्की चोटें भी आईं। मामला थाने पहुंचने के बाद भी शांत नहीं हुआ। आरोपियों पर जब्ती सूची फाड़ने और वाहन छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी दस्तावेज नष्ट करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी विपुल कुमार सिंह और अनिमेष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/dvc-chandrapura-power-plant-ash-pond-crisis/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment