मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में बीजेपी नेता अमृत दास का शव बरामद, परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप

--Advertisment--

  • गोविंदपुर में सनसनी, पारिवारिक विवाद बना शक की वजह; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना उपर बाजार इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिवार ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, अमृत दास की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के चलते दोनों पत्नियों ने मिलकर उनकी हत्या की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, महिला गिरफ्तार; अश्लील वीडियो बनाकर 4 लाख की वसूली

घटना से पहले हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को बाजार ले गए थे, जिसके बाद घर में विवाद बढ़ गया था। इसे भी पुलिस जांच का अहम बिंदु मानकर पड़ताल कर रही है। गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इलाके में सनसनी, कई सवाल बाकी

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या कोई अन्य कारण, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment