मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दानापुर में पूर्व पार्षद के घर पर हमला, फायरिंग और धमकी देने का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :राजधानी पटना के दानापुर इलाके में पूर्व वार्ड पार्षद रेणु देवी के घर पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज, पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग की। पूर्व पार्षद का आरोप है कि हमलावर उनसे रंगदारी की मांग कर रहे थे और एक मामले में कोर्ट में गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उनके पति एक केस में मुख्य गवाह हैं और उन्हें रोकने के लिए यह हमला किया गया।

यह भी पढ़ें :नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, JDU में वापसी की अटकलें तेज

कई लोगों पर नामजद आरोप

रेणु देवी ने दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पप्पू यादव, पंचम यादव, विक्की यादव और अंकित सहित अन्य लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। साथ ही एक व्यक्ति उपेंद्र को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया गया है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से परिवार में डर का माहौल है और उनके पति घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों ने पहले भी रंगदारी की मांग की थी और उनके स्कूल को बंद कराने की कोशिश की गई थी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना के दौरान की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच जारी

दानापुर थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/06/rcp-singh-meets-nitish-kumar-jdu-return-speculation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment