मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डाल्टनगंज स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, बेरोजगारी से था परेशान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू: डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक ट्रेन आते देख पटरी पर लेटता दिखाई दे रहा है। मृतक की पहचान पूर्वडीहा गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत कुमार दुबे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रंजीत रविवार सुबह घर से निकले थे। कुछ देर तक स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने के बाद करीब 10:30 बजे उन्होंने आती हुई मालगाड़ी को देखा और ट्रैक पर उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पहले कुछ देर तक पटरी के पास खड़ा रहा और फिर ट्रैक पर सिर रखकर लेट गया। कुछ ही क्षण बाद मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। प्लेटफॉर्म के अंतिम हिस्से में घटना होने के कारण कोई भी समय रहते उसे बचा नहीं सका। जब रंजीत देर तक घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्य उनकी तलाश में निकले। बाद में घटना की सूचना मिलने पर परिजन एमएमसीएच मेदिनीनगर पहुंचे, जहां शव की पहचान की गई। परिवार में माता-पिता और एक विवाहित बहन हैं।

यह भी पढ़ें: कांके के चौकीदारों को सात महीने से नहीं मिला वेतन, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी

परिजनों के अनुसार, रंजीत ने बीएचयू और सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची से पढ़ाई की थी। बताया गया कि उन्होंने पहले बीएचयू से ग्रेजुएशन शुरू किया था, लेकिन असफल होने के बाद रांची से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड भी किया था। परिजनों का कहना है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिल सकी थी। वह पिछले छह वर्षों से रोजगार की तलाश कर रहे थे और इसी वजह से मानसिक तनाव में रहते थे। परिवार के मुताबिक, वर्ष 2018 में भी रंजीत ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/kanke-chowkidars-not-paid-salary-for-seven-months-facing-financial-crisis/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment