मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा स्टेडियम में दो डिफेंस एकेडमी के ट्रेनरों के बीच मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : झारखंड के चतरा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो डिफेंस एकेडमी के ट्रेनरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। योद्धा डिफेंस एकेडमी और एमएस डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना के बाद स्टेडियम परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों एकेडमी के ट्रेनरों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुई इस घटना से स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और अन्य लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

खेल के मैदान में मारपीट से व्यवस्था पर उठे सवाल

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में खेल गतिविधियों और युवाओं के शारीरिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां युवा विभिन्न खेलों के साथ डिफेंस की तैयारी के लिए भी अभ्यास करते हैं। ऐसे में स्टेडियम परिसर में ट्रेनरों के बीच मारपीट की घटना से अनुशासन और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेडियम में खेल गतिविधियों के माहौल को बनाए रखने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। परिसर में महिला फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित होता है, जहां लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाता है। हालांकि, फिलहाल दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण प्रशिक्षण बंद है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई : जिला खेल पदाधिकारी

मामले पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने कहा कि मारपीट की घटना उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटना हुई है, तो इसकी जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों एकेडमी के ट्रेनरों के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासन की जांच अहम होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment